
पुलिस की सक्रियता से हत्या के 6 आरोपी 24 घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर
सक्ती: थाना सक्ती के अंतर्गत जाजंग निवासी गंगाराम पटेल पिता मोहनलाल पटेल उम्र 20 साल की कल चाकू से गोदकर और गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी और लाश डोड़की नहर में फेंक दी गई थी। इस मामले में आधा दर्जन लोगों के संलिप्त होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रदीप कुमार चौहान पिता संतोष कुमार चौहान उम्र 23 वर्ष, पोखराज पटेल पिता चन्द्रकांत पटेल उम्र 21 वर्ष, प्रकाश सिंह सिदार पिता बेदराम सिदार उम्र 22 वर्ष, सागर पटेल पिता चन्द्राकांत पटेल उम्र 18 वर्ष 08 माह, सूरज कुमार यादव पिता सीताराम यादव उम्र 18 वर्ष 07 माह, गणराज कुमार सिदार पिता स्वः डमरू राम सिदार उम्र 23 वर्ष सभी जगदल्ली निवासी थाना सक्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए।

आरोपियों ने आगे बताया कि करीबन 8-9 माह पूर्व ग्राम जाजंग का गंगा राम पटेल अपने दोस्तों के साथ मोटर सायकल से पिकनिक मना कर जगदल्ली आया था। गंगाराम पटेल एवं उसके दोस्त लोग शराब पिये हुए थे जो हम लोगों को देखकर रास्ते से क्यों नहीं हटते हो कहकर गाली गलौच किये थे उसी समय से गंगा राम पटेल हम लोगों से दुश्मनी रखता था और बीच-बीच में हम लोगों को मारने की घमकी देता रहता था एवं दो दिन पूर्व गंगा राम पटेल फोन से मेरे दोस्त सागर पटेल को जान से मारने की घमकी दिया था तब हम सभी मिलकर कल दिनांक 12.09.2021 को गंगा राम पटेल को ढूढंते हुए टोहिलाडीह में मारपीट किये एवं उसे हमारे दो मोटर सायकल में बैठाकर डोड़की नहर के पास ले जाकर जान से मारने कि नीयत से वहाँ पर बेशरम के डण्डे को तोड़कर मारपीट किये एवं चाकू से प्रदीप चौहान द्वारा उसके गले को रेतकर चाकू उसके पेट पर भोक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को नहर के पानी में फेंकना बताया गया। आरोपी प्रदीप चौहान के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त चाकू , प्रकाश सिदार एवं गणराज सिदार के द्वारा घटना में प्रयुक्त बेशरम का डण्डा , पोखराज पटेल एवं सागर पटेल के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा सूरज यादव के द्वारा गंगा राम के सोने का लॉकेट बरामद करने पर समक्ष गवाह के जप्त किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को ज्यूडिशल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती, उप निरी. नवीन पटेल, उप. निरी. बीरबल राजवाड़े, सउनि अभय सत्यार्थी, सउनि शंकर लाल साहू, सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक महेन्द्र राठौर , राजेश साहू , खगेश्वर साहू ,राजेन्द्र कुर्रे , सुरेश कुर्रे ,जोगेश राठौर, नवधा कंवर, हिरेन्द्र राजपूत, किशोर उरॉव, नान्हू राम उरॉव, पुष्पनाथ भगत की सराहनीय भूमिका रही।



