
महेश साहू का साथियों ने किया भव्य स्वागत
खरसिया-जिला भाजपा रायगढ़ के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अपने टीम का विस्तार किया जिसमें प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के कार्य.प्रदेशाध्यक्ष महेश साहू को रायगढ़ भाजपा के जिलामंत्री बनाया गया ।

जिलामंत्री बनाए जाने पर खरसिया विधानसभा के मंडल अध्यक्ष गण सहित भाजपा कार्यकर्ता उनके निवास खरसिया पहुँच कर गुलदस्ता भेट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। ततपश्चात नव नियुक्त जिलामंत्री महेश साहू खरसिया ने अपने पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जाँबाज साथियों को धन्यवाद देते हुवे अंतःकरण से आभार व्यक्त किया , साथ ही यह भी कहा कि पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है उस पर वरिष्ठ जनो एवं साथियों से कुशल मार्गदर्शन लेकर भली भांति पार्टी के उन्नति व बेहतरी के लिए हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।

स्वागत कार्यक्रम में खरसिया नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल,सूपा मंडल अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पटेल, चपले मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, जयप्रकाश डनसेना युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पटेल, अर्जुन डनसेना, बलजीत ,ब्रिज मोहन पटेल,श्याम सुन्दर पटेल, मोहन गबेल, मनोज राठौर, नोवल कनेर, मोती महंत गजानंद राठौर लेखराम धिरही, योगेन्द्र पाण्डेय, संतोष यादव, लकेस्वर चौहान, चूमन साहू, नंद कुमार साहू, घूराऊ उरांव, सुशांत पटेल, परखीत डन्सेना, मनोहर गबेल, गजेन्द्र साहू, आशीष साहू,ऋषिकेश पाण्डेय योगेन्द्र साहू घनश्याम साहू डमरू धर साहू आशीष साहू,चैयत राम सारथी,हरी गवेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



