क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता: डॉ चरणदास महंत

सक्ती: विगत कुछ दिनों से सक्ती जिले के शुभारंभ की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। लगातार प्रशासन के उच्च अधिकारियों के दल जिले से संबंधित जानकारी जुटाकर राज्य सरकार को अवगत करा रहे हैं।
नए जिले में जिला कार्यालय की अस्थायी स्थापना से लेकर स्थायी कार्यालय की स्थापना हेतु स्थल निरीक्षण का कार्य प्रशासन अपने स्तर पर कर रही है,साथ ही प्रशासन के द्वारा दावा,आपत्ति तथा सुझाव भी आमंत्रित किए जा रहे हैं।
जिला कार्यालय कहाँ बनाना उचित होगा इस विषय को लेकर सक्ती क्षेत्र से नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें नगर के सभी समाज के प्रतिनिधि,राजनीतिक दलों के
प्रतिनिधि, अधिवक्तागण, नगरपालिका के पार्षदगण, प्रेस मीडिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक शामिल होकर डॉ महंत से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के रायपुर स्थित निवास में क्षेत्र हित से जुड़े विचार तथा सुझावों से डॉ महंत को अवगत कराया गया।

प्रतिनिधि मंडल के द्वारा अस्थायी जिला कार्यालय प्रारंभ करने हेतु नगर सीमा से सटे विभिन्न स्थलों की जानकारी मय दस्तावेज प्रदान की गई।डॉ महंत के द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गया कि क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है ,जनभावनाओं के अनुरूप ही जिला कार्यालय बनाया जाएगा।

 

 

प्रतिनिधि मंडल में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, प्रेस क्लब सक्ती के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग, प्रेस क्लब सक्ती एवम सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा बाबा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मंत्री संजय रामचंद्र, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सेवक, कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे,युवा कांग्रेस नेता पिंटू ठाकुर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष कथुरिया, देवांगन समाज के प्रमुख समारू राम देवांगन, सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती के कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सक्ती इकाई के अध्यक्ष विजय डालमिया,पार्षद गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close