ऑनलाइन पढ़ाई का ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा लाभ

रायगढ- ऑनलाइन पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बनकर रह गया है। ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ नहीं मिल पा रहा जिससे विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो जा रहे हैं। कोरोना काल के कारण सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई कराने का फरमान तो जारी कर दिया मगर सरकार की इस ऑनलाइन नीति वाली पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए टेड़ी खीर बनकर रह गया है।

 

उच्च शिक्षा मंत्री के गृह जिले में ही ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित विद्यार्थी

 

प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल के गृह जिले में रहने वाले विद्यार्थियों को आज ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि रायगढ़ जिला में बहुत से गाँव वन्यक्षेत्र में हैं जहां पर मोबाईल नेटवर्क की पर्याप्त सुविधा नहीं है जिससे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है।

 

*ऑनलाइन पढ़ाई से होने वाली दिक्कतों को सोशल मिडिया में शेयर कर रहे ग्रामीण विद्यार्थी*

 

रायगढ़ जिला के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत घुघवा गाँव मे रहने वाले एक छात्र ने शोसल मीडिया वाट्सएप पर अपनी व छात्रों की समस्याओं को लिखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई का ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधा व असुविधाओं को लिखते हुए अपील किया है कि सरकार को इस ऑनलाइन अब्यवस्था से अवगत कराया जाए। जिससे सरकार को ऑनलाइन पढ़ाई ब्यवस्था की हकीकत के बारे में पता चल सके। छात्र ने प्राइवेट संस्थान द्वारा वसूले जा रहे जबरन फीस का भी विरोध किया है। जिसमें उसने कंप्यूटर के ऑनलाइन पढ़ाई के बारे लिखते हुए लिखा है कि हम बिना कम्प्यूटर को छुए बिना किसी प्रेक्टिकल के ऑनलाइन कैसे सिख सकते हैं। इस तरह की बहुत सी समस्याओं को विद्यार्थियों ने अपनी सोशल मीडिया पेज पर साझा करते हुए ऑनलाइन पढ़ाई हेतु अपनी नाराजगी ब्यक्त किया है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close