वर्तमान परिस्थितियों में टीका लगवाने वालों की संख्या को देखते हुए वैक्सिनेसन का केंद्र बढ़ाया जाना चाहिए – ईश्वर लोधी
सक्ती। प्रदेश में 2011 कई जनगणना के अनुसार कुल राशन कार्ड धारियों की संख्या लगभग ढाई करोड़ है वहीं वर्तमान में प्रदेश की जनसंख्या लगभग 3 करोड़ 22 लाख है। साथ ही लगभग 71 लाख लोग अभी भी बिना राशन कार्ड के हैं। वहीं अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड धारियों की औसत सदस्य देखें तो भी वर्तमान के टीकाकरण से बीपीएल कार्ड धारी पिछड़ते दिख रहे हैं।

नगर के वरिष्ठ पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर लोधी ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और राशनकार्ड धारियों की सदस्य संख्या को देखते हुए वैक्सिनेसन का केंद्र बनाया जाना चाहिए। श्री लोधी ने आगे कहा कि चूंकि प्रदेश में कुल राशनकार्ड धारी लगभग 68 लाख है और सदस्य लगभग दो करोड़ 52 लाख हैं वहीं बीपीएल कार्डधारी लगभग 43 लाख 70 हजार है और सदस्यों की संख्या एक करोड़ 78 लाख के लगभग है जो कुल राशनकार्ड धारी सदस्यों का 70 प्रतिशत है और अंत्योदय राशनकार्ड की संख्या लगभग 14 लाख और सदस्यों की संख्या 42 लाख 9 हजार के करीब है जो 18 प्रतिशत है और एपीएल कार्ड की संख्या प्रदेश में लगभग 9 लाख 60 हजार और सदस्यों की संख्या 31 लाख के करीब है जो 12 प्रतिशत है। वहीं प्रदेश सरकार राशनकार्ड के हिसाब से 33-33 प्रतिशत कोरोना वैक्सिन लगा रही है जबकि बीपीएल कार्ड के हिसाब से 70 प्रतिशत जनता को सिर्फ 33 प्रतिशत वैक्सिन, अंत्योदय कार्ड 18 प्रतिशत और उन्हें भी 33 एपीएल 12 प्रतिशत और उन्हें भी 33 प्रतिशत वैक्सिन समझ से परे है। बीपीएल जनसंख्या के अनुरूप उन्हें वैक्सिन कम दी जा रही है। श्री लोधी ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीपीएल परिवार वालों में वैक्सिनेसन को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है ऐसी परिस्थिति में सरकार को बीपीएल परिवार के सदस्यों के लिए और भी वैक्सिन केंद्र खोल के उनके साथ न्याय करना चाहिए। वैक्सिन लगाने का अधिकार सभी को है।



