भूपेश सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त एवं दो माह तक 5 किलो अतिरिक्त चावल देना सराहनीय कदम
पूरे विश्व और देश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य भी कोरोना महामारी के भीषण चपेट में है। छग की जनता इस कोरोना महामारी से जद्दोजहद कर ही रही है,साथ ही आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदेश सचिव अजा विभाग श्री राईस किंग खूंटे ने बताया कि भूपेश सरकार के पास कोरोना को मात देने के लिए टीकाकरण के साथ साथ लाकडाउन के सिवाय और कोई उपाय नहीं है। लाकडाउन के कारण सभी का काम-धंधा बंद है जिसके कारण आम जन को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में भूपेश बघेल सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त 21 मई को देने की घोषणा किसानों को आर्थिक से उबारने की सराहनीय कदम है साथ ही साथ अंत्योदय कार्ड धारकों को दो माह के मुफ्त चावल के साथ पांच किलो प्रति व्यक्ति अतिरिक्त चावल देने से काफी राहत मिलेगी। खूंटे जी ने आगे कहा कि छग सरकार हमेशा से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी हितैषी काम करते आ रही है। इस विपत्ति काल में इन जनकल्याणकारी घोषणाओं से कोरोना के साथ साथ कई समस्या से छग की जनता को राहत मिलेगी। इस साकारात्मक पहल का स्वागत आम जनता किसान कर रहे हैं जिससे उनके चेहरे पर मुस्कुराहट साफ झलक रही है। भूपेश सरकार के इस फैसले की सभी ने भूरी भूरी प्रसंशा की है।



