टेमर में ध्वजारोहण, शान से लहराया तिरंगा

सक्ती : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत टेमर के हाईस्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर जनभागीदारी शाला विकास समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रथ राम पटेल ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जो आजादी मिली है वो बहुत संघर्ष के बाद मिली है। देश के वीर क्रांतिकारीयों ने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था।

 

 

भागवताचार्य श्री राजेंद्र शर्मा ने आजादी के महत्व को समझाते हुए कहा कि आजादी बहुत कीमती है लंबे संघर्ष और बलिदान से यह प्राप्त हुई है, हमें भविष्य में कभी कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे देश की गरिमा को ठेस पहुंचे। प्रभारी प्राचार्य गोविंद दुबे, सरपंच गुरुदेव चौधरी,उच्चतर माध्यमिक अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू एवं चैतन्य प्रसाद पटेल,प्राथमिक शाला इंदिरा नगर मे रिटायर्ड कर्नल,जी पी चौधरी और अध्यक्ष जगदेव पटेल द्वारा संक्षिप्त उद्बोधन दिया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर ग्राम के पंचगण, ग्रामवासी एवं सभी जनभागीदारी शाला विकास समिति के सदस्यगण एवं छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close