आस्था के प्रतीक शिव बारात का आयोजन प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण

सक्ती: क्षेत्र में प्रसिद्ध शिव बारात जो कि अपने आप में एक विशिष्ट आयोजन है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष नगर में शिव बारात का आयोजन किया जाता है । यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है। नगरवासियों के साथ साथ दूर दराज एवं आसपास से ग्रामीण जन इस आयोजन में भाग लेकर खुद को धन्य मानते हैं और भोलेनाथ के बाराती बनकर पुण्य के भागीदार बनते हैं।

 

 

 

 

 

वर्तमान कोरोना महामारी संक्रमण के समय केंद्र और राज्य शासन के द्वारा किसी भी बड़े आयोजन को आयोजित करने के लिए सशर्त अनुमति प्रदान की जाती है, जिसका पालन करते हुए किसी आयोजन को संम्पन्न कराया जाता है। इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए सक्ती में आयोजित शिव बारात के लिए भी प्रशासन ने सशर्त अनुमति प्रदान की है जिसके अक्षरशः पालन के लिए आयोजन समिति को निर्देशित किया है। सशर्त अनुमति की शर्तों में शामिल कई शर्तें अव्यवहारिक हैं जिनको न तो प्रशासन पूरी करा सकता है और न ही आयोजन समिति अपनी जिम्मेदारी निभा सकती है। शामिल शर्तों की कंडिका में विशेष रूप से 3, 5, 6 ,10, 12 ,14 जो कि आयोजक और प्रशासन दोनों के लिए ही असम्भव प्रतीत होता है । यक्ष प्रश्न यह है कि क्या आयोजक और प्रशासन दोनों ही पक्षों के द्वारा शर्तों के अनुपालन के लिए कोई निगरानी समिति का गठन किया है जो पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते हुए आयोजन को सफल बनाए और कोरोना संक्रमण काल में भी आम जनता को सुरक्षित रख सके।

 

 

शर्तें:-

 

 

01 – श्री शिव बारात निकालने के एन्ट्री – एक्जिट पाईट और कॉमन एरिया में सैनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा , जो टच फ्री मोड में हो।

02 – शिव बारात में प्रवेश के समय प्रत्येक व्यक्ति का हाथ सैनिटाईजर से सैनेटाईज करने अथवा धोने तथा थर्मल स्केनिंग किया जाना अनिवार्य होगा।

03 – कॉमन एरिया में 6 फीट की दूरी बनाया जाना अनिवार्य होगा।

04 – प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क पहनकर फिजिकल , शोसल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

05 – श्री शिव बारात में एक समय में अधिकतम व्यक्तियों झूण्ड संख्या नहीं होनी चाहिए।

06 – श्री शिव बारात में कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

07 – श्री शिव बारात में आये व्यक्तियों द्वारा छोड़े गए मास्क , फेसकवर , दास्तानों को चिकित्सकीय अपशिष्ट मानते हुए नियमानुसार उसके समुचित निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

08 – शासन द्वारा समय – समय पर कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु दिये जा रहे निर्देशों का कड़ाई से पालन अनिवार्य रूप से करेंगे।

09 – श्री शिव बारात में प्रयुक्त पार्किंग स्थल एवं परिसर के बाहर समुचित भीड़ प्रबंधन में सोशल डिस्टेंस के मापदण्डो का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

10 – श्री शिव बारात में आये व्यक्ति एक – दूसरे से मिलते समय सोशल फिजिकल डिस्टेंस के मापदण्डो का पालन कराया जाना होगा ।

11 – श्री शिव बारात में पान गुटका इत्यादि खाकर एवं अन्यथा थुकना प्रतिबंधित रहेगा।

12 – श्री शिव बारात में गतिविधियो के संचालन करते समय फिजिकल , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो व्यक्तियो के मध्य कम से कम 06 फीट की दूरी होना चाहिए।

13 – कोविड -19 से संबंधित मापदण्डों , गाईडलाईन का अक्षरशः पालन करना होगा।

14 – आपको निर्देशित किया जाता है कि श्री शिव बारात के दौरान कोई व्यक्ति कोविड -19 से संक्रमित पाया जाता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी , ईलाज की जवाबदारी आयोजक की होगी।

15 – मानक संचालन प्रकिया का अक्षरशः पालन करना होगा पालन नहीं करने पर अनुमति स्वतः निरस्त मानी जावेगी एवं नियमानुसार कार्यवाही की जा सकेगी।

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close