नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम, जिलेवासियों की ओर से एसपी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान

205 किलो गांजा जब्ती, दोहरे हत्याकांड, युवती हत्याकांड सहित कई चर्चित मामलों के सफल खुलासे पर शाल एवं स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित

 

सक्ती: जिले में लगातार बड़ी आपराधिक घटनाओं का सफल खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली सक्ती पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में नगर के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जिलेवासियों की ओर से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित पूरी पुलिस टीम का शाल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया।

 

 

 

सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सक्ती पुलिस ने कम समय में कई चुनौतीपूर्ण मामलों का पर्दाफाश कर जिले में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत किया है। दो वर्ष पुराने चर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा, सेंदरी में वृद्ध दंपति हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना, बिलासपुर संभाग की सबसे बड़ी 205 किलो अवैध गांजा जब्ती, दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी तथा 25 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की इस सक्रिय कार्यशैली से अपराधियों में भय का माहौल बना है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जिलेवासी पुलिस के इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूरी टीम का सम्मान करते हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग की अपेक्षा रखते हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि दो वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड का कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन हाल ही में सामने आए समान घटनाक्रम के बाद जांच को नए सिरे से गति दी गई। वैज्ञानिक जांच और पुलिस टीम की लगातार मेहनत से दोनों मामलों के आरोपी एक ही निकले और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रोग्राम थाना प्रभारी अनवर अली के नेतृत्व में टीम ने 26 घंटे तक लगातार नाकाबंदी कर 205 किलो अवैध गांजा बरामद किया। इसी प्रकार थाना प्रभारी लखन पटेल के नेतृत्व में युवती हत्याकांड का भी शीघ्र खुलासा किया गया।

उन्होंने बताया कि इन उल्लेखनीय उपलब्धियों पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा पूरी पुलिस टीम को प्रशस्ति-पत्र एवं एक लाख रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध कार्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा, डॉ. राजेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, गल्ला किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, जिले के सभी थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, आरक्षक तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, मुकेश बंसल, राजू, कालू रघुनाथ, विक्की दुल्हन, प्रकाश, राहुल अग्रवाल (पत्रकार), संजय बिहारी, कालू तथा कृष्णा का विशेष योगदान रहा।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close