
तुषार जायसवाल ने नगर एवं समाज का नाम किया रौशन
सक्ती: नगर के युवा अधिवक्ता एवँ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल के सुपुत्र तुषार जायसवाल ने शहीद नन्दकुमार पटेल विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की परीक्षा (मास्टर ऑफ सोसियल वर्क्स) एम एस डब्ल्यू में पूरे विश्विद्यालय में नवां स्थान प्राप्त कर नगर एवँ समाज का नाम रौशन किया है।


तुषार जायसवाल प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इन्होंने स्नातक की डिग्री गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर से बी एस सी ग्रामीण विकास से उत्तीर्ण किया है।
शहीद नन्द कुमार पटेल विश्विद्यालय रायगढ़ द्वारा 14 मई को प्रावीण्य सूची जारी किया गया जिसमें तुषार ने पूरे विश्विद्यालय में 9 वें स्थान प्राप्त किया है। तुषार जायसवाल को नगर के गणमान्य नागरिकों एवं परिजनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Live Share Market



