अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने विश्राम गृह सक्ती में की प्रेसवार्ता, पेट्रोलियम संकट और कुप्रबंधन पर कही बड़ी बात, अब मोदी जी देश नहीं संभाल पा रहे,,

सक्ती: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर नियुक्त प्रभारी अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र सिंह ने आज विश्राम गृह सक्ती में मोदी सरकार द्वारा देश में पेट्रोल डीजल की किल्लत एवं आम जनता को सोना नहीं खरीदने की सलाह, विदेश यात्रा न करने तथा पेट्रोल डीजल वाहनों का उपयोग कम करने तथा किसानों को खाद कम उपयोग करने की सलाह के संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

 

 

विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि एक तरफ तो भारत के प्रधानमंत्री किसानों की आय दुगुनी करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ किसानों को खाद कम उपयोग करने की सलाह देते हैं। अभी तक राज्य सरकार ने मात्र 51 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराया है ऐसे में किसान की आय दुगुनी कहा से होगी, मोदी जी कहते हैं वर्क फ्रॉम होम घर से बाहर मत निकलो देश की दुकानदार व्यापारी मजदूर कैसे वर्क फ्रॉम होम करेंगे। घरों में रसोई गैस की किल्लत महीनों से बनी हुई है, लगातार मंहंगाई आसमान छूने लगी है और पेट्रालियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री मोदी ने किसी प्रकार की कोई कमी की बात नहीं की थी,अब किसी के घर बेटी की शादी होगी तो सोना तो खरीदने से मना कैसे किया जा सकता है। विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विदेश यात्रा न करने की सलाह देकर खुद विदेश यात्रा में निकल गये,ऐसे में तो देश गर्त में जा रहा है।

इस अवसर पर चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल, जिला पंचायत सदस्य सरोज डड़सेना, साधेश्वर गवेल जिलाध्यक्ष किसान कॉग्रेस, टीका राम कुर्रे जिलाध्यक्ष अनु जाति, विधायक प्रतिनिधि सुनील चन्द्रा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, पिन्टू ठाकुर,अमित राठौर,राजीव जायसवाल, गिरधर जायसवाल, पवन साहू, घनश्याम देवांगन, मनोज जायसवाल, पीयूष राय, प्यारे लाल पटेल, हरीश अग्रवाल, घसिया महन्त, अनिल राठौर, रामसजीवन देवांगन, लाला सोनी, धनेश्वर जायसवाल, भूरू अग्रवाल, अशोक यादव, सत्य प्रकाश महन्त, तनकेश्वर पटेल, जीवेंद्र राठौर, कुसुम यादव, पवन साहू, वंशी जांगडे, राकेश महन्त सहित ब्लाक अध्यक्ष गणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close