
ग्राम जामचुंआ में आयोजित दो दिवसीय उराँव समाज के 43 वें महासभा सम्मेलन में पहुंचे डॉ चरणदास महंत,
सक्ती: सक्ती विधानसभा के ग्राम जामचुंआ में दिनांक 11/04/2026 से 12/04/2026 तक दो दिवसीय 18 गढ़ उराँव समाज सुधार समिति के द्वारा 43 वें महासभा के आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में 18 गढ़ उराँव समाज के महिला पुरूष भारी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ चरणदास महंत पहुंचे। डॉ महंत का भव्य स्वागत कर्मा ग्रुप के द्वारा किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे उराँव समाज के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एफ एल ऊंजन ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा समाज के उत्थान के लिए कठोर परिश्रम,शिक्षा तथा अनुशासन के महत्व को जरूरी बताया। समाज के कई उच्च पदस्थ अधिकारियों के द्वारा किए गए सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी दी।


पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने अपने उद्बोधन में सामाजिक जागरूकता की बात की । उन्होंने समाज की उन्नति के लिए शिक्षा को जरूरी बताया साथ ही सामाजिक रीतिरिवाजों के विषय में अपनी बात रखी।

मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में उराँव समाज पहले से बेहतर स्थिति में है लगभग 59% लोग इस समाज में शिक्षित हैं। हर समाज के प्रगति के लिए शिक्षित होना जरुरी होता है। डॉ महंत ने कहा कि उराँव समाज को एकजुट होकर सामाजिक उत्थान के लिए काम करना चाहिए जिससे समाज आगे बढ़कर अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज करा सके।


डॉ महंत के द्वारा उराँव समाज के भवन के लिए 15 लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति की घोषणा मंच से की गई जिसका उराँव समाज के लोगों ने दिल से स्वागत करते हुए डॉ महंत का धन्यवाद किया। सभा स्थल पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र तथा नगद रुपयों के साथ ही मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।



उक्त सम्मेलन में पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा,गुलजार सिंह ठाकुर,सेवानिवृत्त न्यायाधीश एफ एल ऊंजन,चाम्पा जांजगीर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,बलदेव उराँव,मन्नूलाल उराँव,सरपंच सुखदेव उराँव,धीरेंद्र बाजपेयी, धनंजय राठौर,अमित राठौर, राजीव जायसवाल, रथराम पटेल,साधेश्वर गबेल,जनपद उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे,जनपद पंचायत सदस्य वेदचंद यादव,शफीक अहमद सहित उराँव समाज के क्षेत्रीय जन तथा कांग्रेस के पदाधिकारीगण सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



