श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में कल मनाया जाएगा भव्य जन्मोत्सव… भजन संध्या के साथ सामूहिक भंडारा का होगा आयोजन…

सक्ती : श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार थाना परिसर सक्ती में हनुमान जयंती पर अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन के साथ प्रातःकाल 7:30 बजे भव्य महाआरती की जाएगी। ततपश्चात भव्य सामूहिक सिंदूराभिषेक के साथ ही शाम 7 बजे संध्या महाआरती की जाएगी। सायं काल सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्री सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा रंगारंग भजन संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के साथ ही सामूहिक भंडारा में लोग भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

 

 

 

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान लला का भव्य दरबार आज ही सज चुका है जिसकी मनमोहक छवि आज राहगीरों के आकर्षण केंद्र बनी तथा ऐतिहासिक आयोजन को लेकर भक्तों का उत्साह नजर आ रहा है।

आज से ही आयोजन को सफल बनाने पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, कोंडके मौर्य, अमित तंबोली, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, संतोष देवांगन, हुतासन देवांगन आदि कार्यकताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close