
PMS स्किम के तहत सक्ती जिला प्रबंधक बने- रामनरेश यादव
सक्ती- वित्तीय वर्ष 2026 27 में आईसेक्ट मुख्यालय भोपाल द्वारा नये PMS स्किम के तहत जिला सक्ती के लिए जिला प्रबंधक के रूप में श्री रामनरेश सिंह यादव (सक्ती ब्रांच) का चयन हुआ है। रामनरेश यादव ने अपनी इस नियुक्ति के लिए आईसेक्ट सी.वी.रमन के चेयरमैन माननीय श्री संतोष चौबे एवं डायरेक्टर श्री योगेश मिश्रा जी का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जिन्होने मुझ पर विश्वास जताया इस योग्य समझा इसके लिए मैं आईसेक्ट एवं सीवी रमन विश्वविद्यालय की पूरी टीम का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। इस नियुक्ति पर रामनरेश यादव ने कहा सक्ती जिले में PMS स्किम का प्रचार प्रत्येक पंचायत स्तर पर ले जाकर लोगों को जागृत करूंगा स्किल कोर्स की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक ले जाने में सहयोग करुंगा।
Live Share Market



