स्व. बिसाहू दास महंत (बाबू जी) की 102 वीं जयंती पर सक्ती पहुंचे डॉ चरणदास महंत,,जिला चिकित्सालय में फल वितरण के साथ ही चार एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी,,,

सक्ती: स्व. बिसाहूदास महंत (बाबू जी) की 102 वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 01/04/2026 को सक्ती नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ चरणदास महंत अपने सुपुत्र सूरज महंत के साथ सक्ती पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

सर्वप्रथम नगर के हटरी चौक पर स्थित बिसाहूदास महंत उद्यान परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ततपश्चात स्व. बिसाहूदास महंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करते हुए पूजा अर्चना कर बाबूजी को याद किया। बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद डॉ महंत ने बाबूजी को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का उल्लेख किया साथ ही क्षेत्र के विकास हेतु उनके सार्थक प्रयासों को भी याद किया। किसानों के हित में मिनीमाता बांध निर्माण से लेकर नहरों के जाल तथा आवागमन हेतु सड़कों के निर्माण सहित कई विकास कार्यों को याद किया।

 

 

 

कार्यक्रम में दूसरे चरण में जिला चिकित्सालय सक्ती में चार एम्बुलेंस की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए सभी चार एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य हेतु रवाना किया गया।

 

 

उक्त अवसर पर जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो , पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन,सी एम एच ओ डॉ पूजा अग्रवाल सहित समस्त चिकित्सक तथा चिकित्सालय में पदस्थ कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

जिला चिकित्सालय में बिसाहूदास महंत जी की जयंती के अवसर पर राकेश रोशन महंत की अगुवाई में मरीजों को फल,दूध,और बिस्किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को सामग्री वितरण किया गया।

 

 

स्व. बिसाहूदास महंत (बाबू जी) के 102 वीं जयंती के अवसर पर जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो,जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर,जिला पंचायत सी ई ओ वासु जैन,सी एम एच ओ डॉ पूजा अग्रवाल,नगरपालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव,पूर्व मंत्री नोवेल कुमार वर्मा,गुलजार सिंह ठाकुर,बंटी धंजल,रश्मि गबेल,राकेश राठौर,त्रिलोकचंद जायसवाल,घनश्याम पांडेय,गिरधर जायसवाल,पिंटू ठाकुर,दिगम्बर चौबे,अलका जायसवाल,गीता देवांगन,मेनका जायसवाल,नरेश गेवाडीन,धनंजय राठौर,संतोष सोनी(लाला),घनश्याम देवांगन,सुभाष देवांगन,पीयूष रॉय,मनोज जायसवाल,उगेंद्र अग्रवाल,आनंद अग्रवाल,हरीश(कालू) अग्रवाल,भुरू अग्रवाल सहित पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close