जेठा टोल बैरियर हटाने लोग हुए लामबंद, कलेक्ट्रेट एवं प्रस्तावित जिला न्यायालय के निकट संचालित टोल बैरियर असुरक्षा का सबब : अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती: जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट भवन के ठीक पहले और प्रस्तावित जिला न्यायालय एवं न्यायालयीन आवासीय परिसर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में संचालित टोल बैरियर असुरक्षा का सबब बन हुआ है। चूंकि टोल नाका के पास हमेशा बड़ी_ बड़ी हाईवा गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिससे वकीलों, कर्मचारियों, महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के साथ आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है फलस्वरूप टोल नाका के स्थापना काल से टोल के लोकेशन को लेकर विरोध होता आ रहा है। अब सक्ती डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के नव निर्मित भवन में शिफ्टिंग का समय करीब होने से अधिवक्तागण के साथ आम लोगों की चिंता बढ़ गई है तथा इसके अन्यत्र शिफ्टिंग को लेकर सभी लामबंद हो गए हैं।

 

 

 

आज जिला कलेक्टर के साथ जिला न्यायाधीश जांजगीर चांपा को ज्ञापन देकर इसके अन्यत्र शिफ्टिंग की मांग की गई है तथा इस संभावित समस्या को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए इस समस्या के त्वरित निराकरण कर टोल बैरियर को अविलंब हटाने हेतु निवेदन किया है।

इस संबंध में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास टोल बैरियर होने से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है तो वहीं टोल नाका की स्थापना नियमानुसार भी नहीं हुई है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है, फलस्वरूप टोल बैरियर को अविलंब अन्यत्र शिफ्टिंग नहीं किए जाने पर लोग उच्च न्यायालय में याचिका पेश करने की तैयारी में लग गए हैं। आज इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र उपाध्याय, संतोष साहू, सूर्यकांत आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close