प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा की प्रमुख मुद्दों पर बैठक संपन्न…

छ.ग. : भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की वर्चुवल बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश पदाधिकारी गण व जिला के नव नियुक्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

 

 

प्रदेश सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव ने प्रदेश संयोजक अनुपम पाल का अभिनन्दन करते हुये सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिले के पदाधिकारियों को आज के इस बैठक के प्रमुख मुद्दों की जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का बड़ा एवं गरिमामयी दायित्व होता है जिसे बहुत ही जिम्मेदारी से निभाना हमारा कर्तव्य है,अतः सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिले के ग्रुप में प्राप्त सूचना का नियमित पालन करें। प्रदेश या जिले की बैठक में समय पर उपस्थित रहें, सभी आयोजन की प्रदेश पदाधिकारियों को जानकारी देने की बात कही। इसके पश्चात् शरद श्रीवास्तव ने जानकारी देने हेतु प्रदेश कार्यालय प्रभारी तरल सोलंकी को आमंत्रित किया उन्होंने सभी प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों क़ी उपस्थिति एवं परिचय प्राप्त कर किया उसके पश्चात् अपने दायित्व क़ी जानकारी देते हुये तरल सोलंकी ने बताया कि प्रदेश कार्यालय प्रभारी के तौर पर यह उनका द्वितीय कार्यकाल है और प्रदेश कार्यालय प्रभारी की प्रदेश संयोजक और बाकी सभी प्रदेश और जिले के पदाधिकारीयों के बीच जानकारी का आदान प्रदान करना एवं सकारात्मक सामंजस्य का निर्माण करना है।

 

इसके पश्चात सोशल मिडिया प्रभारी रवि जग्गी ने सभी को सम्बोधित करते हुये जानकारी दी कि सोशल मिडिया में वाट्सएप,फेसबुक एवं अन्य सोशल मिडिया पेज व ग्रुप बनायें जो की प्रदेश पदाधिकारियों की जानकारी में हो और भाजपा, छत्तीसगढ़ भाजपा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्य को अधिक से अधिक शेयर करने हेतु निर्देश दिया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का पोस्टर या होर्डिंग बनाते समय पार्टी प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान दें।

 

प्रदेश सहसंयोजक शरद अग्रवाल ने 6 अप्रेल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की जानकारी देते हुये बताया कि इस दिन हम सभी भाजपा के सैनिकों को अपने निवास,कार्यालय एवं वाहन में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगायें।

 

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक ने अपने महत्वपूर्ण उद्बोधन में बताया कि जिले में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों को जिले के जिलाध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी सूचना देना आवश्यक है, ताकि प्रदेश और जिले की मेन बॉडी के साथ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का तालमेल बेहतर से बेहतर हो।

 

6 अप्रेल भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रेल डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती सभी कार्यकर्त्ताओ के साथ मनाने दिशा निर्देश दिये और अपनी फोटो को सोशल मिडिया के माध्यम से अधिक से अधिक शेयर करने की बात कही।

 

इस वर्चुवल बैठक में छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास बोर्ड की प्रथम अध्यक्षा मोना सेन भी उपस्थित रही उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को उनके उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।

 

अंतिम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सह संयोजिका उर्वशी साहू ने सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित कर आज के इस वर्चुवल बैठक की समापन कि घोषणा की।

 

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक अनुपम पाल, सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव,पी.जयराम, शरद अग्रवाल,उर्वशी साहू,रवि शर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी तरल सोलंकी सोशल मिडिया प्रभारी रवि जग्गी,सह कार्यालय प्रभारी जीवन मिश्रा,कार्यक्रम प्रभारी तेजराम साहू,सह कार्यक्रम प्रभारी सुतापा पाल,प्रदेश मिडिया प्रभारी निशु पाण्डेय,सह मिडिया प्रभारी सतेंद्र सोनी के साथ जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close