हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले विकासखंड शिक्षाधिकारी से खरसिया विकासखंड के शिक्षक हो रहे प्रताड़ित

खरसिया : खरसिया विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला के शिक्षक /शिक्षिकाएं इन दिनों विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए के भारद्वाज द्वारा प्रताड़ित किये जा रहे है।कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने पूरे राज्य में स्कूलों को नही खोलने का आदेश जारी किया है,किंतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए के भारद्वाज द्वारा विकासखंड खरसियां अंतर्गत लगभग 70 शिक्षकों को दिनांक 10/10/20 दिन शनिवार को अपने निरीक्षण के दौरान शाला बंद पाए जाने के कारण स्पष्टीकरण जारी कर प्रताड़ित किया जा रहा है।साथ ही इस विकासखंड के शिक्षकों को दबावपूर्ण ऑफलाइन क्लास के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि सचिव स्कूल शिक्षा छ ग शासन के आदेशानुसार(क्रमांक एफ 21-17/2020/20-1 नवा रायपुर,अटल नगर दिनांक,28/07/2020)ऑफलाइन एवम ऑनलाइन क्लास पूर्णतः स्वैच्छिक है शिक्षकों के अपने स्वेच्छा अनुसार ऑनलाइन/ऑफलाइन क्लास संचालित करना है।

इसके पूर्व भी श्री भारद्वाज द्वारा शिक्षकों के क्रमोन्नति/समयमान/पदोन्नति के प्रस्ताव हेतु गोपनीय चरित्रावली के लिए भी शिक्षकों को घुमाया जाता रहा है और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता रहा है । जिला कलेक्टर अथवा उच्च अधिकारियों को ऐसे विवादित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना चाहिए।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close