
डॉ महंत ने किया भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ, प्रथम दिवस में ग्राम तुर्री से डोड़की तक पदयात्रा संम्पन्न
सक्ती: कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में तिरंगा साथ लेकर भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की गई है। भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लिए जा रहे जनविरोधी फैसलों की जानकारी घर घर जाकर आम जनता तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में डॉ चरणदास महंत के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया।


सर्वप्रथम डॉ महंत ने ग्राम तुर्री पहुंच कर सपरिवार भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की तत्पश्चात मंदिर पहुंच मार्ग में स्थित नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया।


डॉ महंत ने कहा कि यह प्राचीन शिव मंदिर पूरे क्षेत्र में आस्था का प्रतीक है, यहां दूर दराज से लोग पूजा अर्चना करने आते हैं, पुराने पुल के संकरा होने के कारण आवागमन में असुविधा महसूस हो रही थी इसीलिए नए पुल का निर्माण किया गया है ताकि जनता सहज सुगम तरीके से मंदिर तक पहुंच सके।
लोकार्पण के पश्चात डॉ चरणदास महंत के द्वारा तुर्री से डोड़की तक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।



उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री राम सुंदर दास जी महंत भी शामिल हुए।कांग्रेस संगठन से अर्जुन तिवारी ने भी पदयात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्त्साहवर्धन किया।

मीडिया से चर्चा के दौरान अर्जुन तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद भारत को जोड़ने का काम किया है जबकि वर्तमान केंद्र सरकार भारत को जाति धर्म के नाम पर तोड़ने का काम कर रही है।



पदयात्रा में साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के लिए ग्राम असोन्दा के पंचायत भवन में भोजन की उचित व्यवस्था जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर के द्वारा की गई।



प्रथम दिवस के भारत जोड़ो पदयात्रा के अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास , कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, युवा नेता सूरज महंत, जिला कॉग्रेस के प्रभारी महामंत्री अर्जुन तिवारी, जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह, मनहरण राठौर, पूर्व विधायक सरोजा राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, त्रिलोक चन्द जायसवाल, राकेश राठौर, महबूब खान,हीरा साय, रीना गेवाडीन, नरेश गेवाडीन, उगेद्र अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, भुरू अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता देवांगन, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, दिगंबर चौबे, अलका जायसवाल, मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू, सदस्य धनेश्वर जायसवाल, साधेश्वर गवेल, दिगम्बर सिह, कन्हैया कवर, पुष्पेन्द्र चन्द्रा, अंजू राठौर, राजकुमार चन्द्रा, डमरु साहू, यशवंत साहू ,अमित राठौर, धनंजय राठौर, कमलेश राठौर, राजीव जायसवाल, घनश्याम देवांगन, डीआर यादव, रविंद्र शर्मा, राजेंद्र शुक्ला , सहसराम कर्ष, विजय सुर्यवंशी, कलावती, रथ राम पटेल, घनश्याम पांडेय, रोहित यादव, धनी राम महन्त सहित बड़ी संख्या में आम जनों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



