
अधिकारियों की शह पर सक्ती में खुलेआम बिक रहा PDS का चावल

सक्ती: छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीरो टॉलरेंस की सरकार है और माननीय विष्णु देव साय प्रदेश की आम जनता को लाभ पहुंचाने वाले कार्यों को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
मगर माननीय मुख्यमंत्री जी के शासन में काला धब्बा लगाने का काम सक्ती जिले के अधिकारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर से सटे देहात इलाके में गल्ला किराना दुकान की आड़ में एक युवा व्यापारी खुलेआम PDS का चावल खरीद रहा है और डंके की चोट में अपनी दुकान के पीछे स्थित अपनी गोदाम में भरकर रखा है। पूरे नगर के किराना व्यवसायी अपने अपने मुहल्ले में PDS चावल खरीद कर एकत्रित करते हैं तथा उन व्यापारियों से यह युवा व्यवसायी थोक के भाव मे PDS चावल का लेनदेन करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी उसके गोदाम में कई हजार क्विंटल चावल रखा हुवा है।
ऐसी बात नहीं है कि विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, पर बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया की तर्ज पर सब जानते हुए भी जिले के अधिकारी मौन साधकर हर महीने उससे अपना हिस्सा ले रहे हैं।
खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा उक्त व्यापारी को आखिर किसके कहने पर या किसके शह पर छूट दी जा रही है ये जांच का विषय है।



