सतरंगी म्यूजिकल ग्रुप सक्ती के तत्वाधान में काव्य परिचर्चा और काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

सक्ती: सतरंगी म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा कवि केशव दिव्य जी की पुस्तक स्नेहगंघा माटी मेरी के विमोचन के संदर्भ में परिचर्चा और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन सक्ती स्थित पापा ढाबा में दोपहर 1 बजे शुभारंभ होकर संध्या 7 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगरानी देवी महाविद्यालय नया बाराद्वार के संचालक और विंध्य अवार्ड जुरी कमेटी मुंबई के ब्रांड एंबेसडर डॉ. बृजभूषण द्विवेदी उपस्थित रहे।

 

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में सौमित्र समाचार के संपादक राजीव लोचन सिंह, ग्राम खैरा के प्राचार्य सुरेश जायसवाल और संगीत के जानकार विक्की सूर्यवंशी सकर्रा रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि सावन गुजराल ने किया। अतिथियों के स्वागत समारोह पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ कवि विद्या शंकर सोनी जी के द्वारा शानदार कविता पाठ से किया गया। इसके पश्चात प्रमोद आदित्य, सुरेश पैगवार, प्रियंका गुप्ता प्रिया, उमाकांत टैगोर, मनीष आदित्य, मनीषा भारद्वाज, जयंती खम्हारी, कार्तिक राम गोंड, कीर्ति भूषण अग्रवाल, सुखदेव प्रधान, सनत पटेल और सावन गुजराल ने बारी-बारी से कविता पाठ किया।

 

 

 

 

कविता पाठ के पश्चात सतरंगी म्यूजिक ग्रुप के सदस्य अजय कटकवार, रचना कटकवार, अनंत कुमार साहू, हिमांशु दिव्य, गब्बर सिंह सिदार, अंतुराम उरांव और अन्नपूर्णा दिव्य ने अपनी मधुर आवाज़ में कराओके सॉन्ग गाया। अंत में मनीषा भारद्वाज के द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के विभिन्न नागरिक और श्रोता गण उपस्थित रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close