भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया

सक्ती: ग्राम पंचायत जेठा में अर्जुन राठौर विधानसभा प्रभारी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के निवास में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया । भागवताचार्य पंडित उत्तम कुमार मिश्रा के द्वारा भगवान के बाल रूपो का वर्णन किया गया , एवं कृष्ण लीला को संगीतमय तरीके से प्रस्तुत कर जन्म उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भागवत आचार्य पंडित उत्तम मिश्रा के द्वारा भगवान के बाल चरित्रों का वर्णन किया गया जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर अर्जुन राठौर ने कहा कि यह आयोजन हम हर वर्ष करते आ रहे है भगवान श्री कृष्ण की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे ।

 

 

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महावीर राठौर , निशित तिवारी , अर्जुन साहु, दिनेश साहु ,केशव यादव ,शिव राठौर , चंद राम राठौर , महासिंह ,रामकुमार पटेल ,तुका राम राठौर, कृष्णा देवी राठौर ,उमेश पैकरा ,पंच राम राठौर एवं अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे ।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close