
भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान की शानदार प्रस्तुति “लिंगाष्टकम”,, यू ट्यूब प्लेटफार्म पर भागवत प्रवाह चैनल पर उपलब्ध
सक्ती: भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान जो कि आध्यात्म के माध्यम से कार्य करने वाली एक सामाजिक सेवा संस्थान है। जो विभिन्न अवसरों पर कई सामाजिक कार्य और आर्थिक एवं समाज के उत्थान हेतु सामाजिक रूप से सहयोग प्रदान करने का कार्य करती है।

विदित हो कि भागवत प्रवाह के संयोजक पंडित देव कृष्ण शर्मा ने श्रावण मास के पावन अवसर पर अपने मधुर स्वर में देवाधिदेव महादेव जी का लिंगाष्टकम जो कि आदि शंकराचार्य जी द्वारा रचित है, उस लिंगाष्टकम को यूट्यूब प्लेटफार्म के माध्यम से भागवत प्रवाह चैनल में प्रस्तुत किया है।
इस लिंगाष्टकम में मधुर संगीत का संयोजन बुद्धेश नेताम ने किया है तथा निर्देशन और ग्राफिक्स अजय महंत के द्वारा किया गया है। विभिन्न स्थलों का बेहतरीन रूप से वीडियो ग्राफी करते हुए कैमरामैन प्रकाश और दीपक देवांगन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भागवत कथाकार पंडित देव कृष्ण शर्मा जो कि विशेष रूप से अपने मधुर भजनों और भागवत कथा के लिए जाने जाते हैं वे भागवताचार्य आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले के सुपुत्र हैं।
सक्ति टेमर निवासी दोनों भागवताचार्य पिता पुत्र की जोड़ी पूरे वर्ष भर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों के साथ साथ छत्तीसगढ़ से बाहर अनेक स्थानों में भागवत कथा का आयोजन करके समाज में आध्यात्मिक जागरण का कार्य करते हैं।
भागवत प्रवाह के संस्थापक आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने पंडित देव कृष्ण शर्मा को लिंगाष्टकम के सस्वर गायन एवं मधुर संगीत के माध्यम से जनमानस के लिए यूट्यूब के माध्यम से प्रस्तुत करने पर बधाई देते हुए कहा कि यही हमारे ब्राह्मण वंश की परंपरा है कि हम समाज और राष्ट्र में सनातन और अपने धर्म के प्रति आस्थावान लोगों का निर्माण कर सकें।
बेहतरीन फिल्मांकन और कर्णप्रिय संगीत से सजे लिंगाष्टकम के यूट्यूब प्लेटफार्म पर रिलीज होने पर क्षेत्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने पंडित देव कृष्ण शर्मा जी को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रस्तुति अपने आप में नवप्रयोग है और उम्मीद है कि आप आने वाले समय में भी ऐसे ही मधुर भजनों,श्लोकों को संगीतबद्ध करते हुए समाज के बीच लाकर भक्ति का संचार करेंगे।



