नगर में दो बड़े कांग्रेसी आपस में भिड़े, झगड़ा वर्चस्व व जमीन से संबंधित,,,

सक्ती: वर्चस्व की लड़ाई अब नगर में बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता ही आपस में अब भिड़ रहे हैं।
नगर के कांग्रेस के दो दिग्गज गत दिनों आपस में भिड़ गए। यह बात सामने आ रही है कि डॉ महंत के दो नजदीकियों के बीच नोंक झोंक होने की खबर सामने आ रही है। किसी जमीन के मुद्दे में दोनों कांग्रेसियों में अच्छी खासी बहस होने लगी जिसके बाद एक कांग्रेसी दूसरे कांग्रेसी को दो से तीन चपेट भी लगा दिया। जिसके बाद से ही नगर में चर्चा लगातार हो रही है कि अब डॉ महंत के करीबियों में वर्चस्व के साथ साथ धन की भी लड़ाई जोरों पर है। स्थितियां अब लगातार बिगड़ती नजर आ रही है 15 साल से सत्ता से दूर रहने के बाद कांग्रेस सत्ता में आई और अब पैसे से दिग्गज लोग कांग्रेस के सिपहसालार बन गए है यही कारण है कि अब नगर में वर्चस्व की लड़ाई बढ़ती जा रही है। भले सभी कांग्रेसी अपने आप को डॉ महंत के करीबी बताते हैं, लेकिन सब के सब अपने सिर्फ अवैध कारोबार को आगे बढ़ाने डॉ महंत के नजदीकी बनते जा रहे है। यह भी कहना गलत नही है कि कुछ लोग कांग्रेस से जुड़े है और कुछ लोग डॉ महंत के कारण कांग्रेस के है। जो लोग डॉ महंत के कारण कांग्रेसी हैं वही लोग अब लगातार सत्ता के सुख के साथ साथ अपने अवैध कारोबार को बढ़ाने के लिए भी तत्पर हैं और अब यह लगातार झगड़े का कारण बनता जा रहा है।



