रायगढ़ निवासी मोहन सागर लेंगे भाग,चेख़व इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल का रसिया मॉस्को में होगा आयोजन,, इस बार मुम्बई से हुवा नाटक का चयन

 

मुंबई: चेख़व इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल का रसिया मॉस्को में आयोजन किया जा रहा है। यह नाट्य विधा का अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है। इस बार इस आयोजन में मुम्बई के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

 

“मिडल क्लास ड्रीम ऑफ़ अ समर्स नाईट” को आमंत्रित किया गया है। ये नाटक अमितोष नागपाल द्वारा निर्देशित किया गया है। जिसके मूल लेखक विलयम शेक्सपियर हैं। (A midsummer nights dream )जिसे अमितोष नागपाल के द्वारा अनुवाद किया गया है। इस नाटक का प्रदर्शन रसिया मॉस्को में होने जा रहा है। मॉस्को यूथ थिएटर हॉल में 29,30,31 मई को 4 शो होगा।

 

 

इस शो को मंडली टॉकीज और मंत्रमुग्ध प्रोडक्शन लेकर जा रहे हैं। इसमें प्रमुख कलाकार नेहा सराफ,संदेश पवार,कंगन बरुआ,मोहन सागर,प्रियषा भरद्वाज,ओमकार घाघ,अखिल कैमल,केवल कार्तिक,जहान्वी मराठे,स्वानन्दी टिकेकर,परम आनद,साशा फ्रांक,हार्दिक त्यागी,सरस शुक्ला,तुषार कदम हैं।
ज्ञात हो कि इसमें शामिल कलाकार मोहन सागर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी हैं साथ ही थियेटर विभाग इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के छात्र रहे हैं। ये नाट्य विभाग के प्रमुख डॉ योगेंद्र चौबे के शिष्य रहे हैं।

 

 

इसमें संगीत दिया है देवेंद्र अहिरवार ने और कोरियोग्राफर के रूप में मोहित अग्रवाल ने अपनी कोरियोग्राफी का कमाल दिखाया है। वेशभूषा अनिरुद्ध सिंह,दीपिका लाल के साथ प्रकाश परिकल्पना राहूल जोगलेकर तथा प्रोडक्शन सचिन कमानी,हुसैन ज़ैदी का है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close