रायगढ़ नगर निगम के एल्डरमेन की सूची जल्द हो सकती है जारी, देखिए किनके नाम हो सकते हैं शामिल

रायगढ़ : नगर निगम में एल्डरमेन के लिए सूची जल्द ही जारी होने के संकेत मिल रहे हैं। सूची में एल्डरमेन के लिए पूर्व पार्षद दयाराम धुर्वे, राजेन्द्र पाण्डेय, राहुल शर्मा,बिज्जू ठाकुर व विजय टंडन के नाम होने की संभावना बताई जा रही है।

नगर निगम में नई सरकार के गठन को 7 माह हो गए हैं, लेकिन एल्डरमेन की नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि 15 साल बाद सरकार में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और निगम में भी कांग्रेस के महापौर एवम सभापति निर्वाचित होने के बाद एल्डरमेन के पद पाने की इच्छा रखने वालों की लंबी फेहरिस्त बन गयी है। लम्बे समय से कार्यकर्ताओं सहित शहर की जनता को भी एल्डरमेन नियुक्ति का बेसब्री से इंतज़ार है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार एल्डरमेन की नियुक्ति के लिए नाम लगभग तय हो चुके हैं तथा सूची अनुमोदन के लिए रायपुर भेजी जा चुकी है। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के वार्ड भी शामिल है लिहाजा विधायक प्रकाश नायक के साथ लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार समर्थकों को भी एल्डरमेन नियुक्त किया जाना है। हालांकि लैलूंगा विधान सभा में कुल 4 वार्ड ही आते हैं लिहाजा इस क्षेत्र से एक या दो लोगों को ही शामिल किए जाने की संभावना है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार एल्डरमेन की सूची तैयार है जिसकी घोषणा एक दो दिन के भीतर हो सकती है। एल्डरमेन के लिए पूर्व पार्षद दयाराम धुर्वे, राजेन्द्र पाण्डेय, चंद्रशेखर चौधरी, बिज्जू ठाकुर, चक्रधरनगर क्षेत्र से राहुल शर्मा, विजय टंडन के नाम होने की बात सामने आ रही है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close