
भाजपा का विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम संपन्न
सक्ती: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आज 15 जुलाई को मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मतदाताओं का अभिनंदन एवम आभार प्रदर्शित करने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम रखा गया है इसी कड़ी में आज 15 जुलाई को सक्ती के सामुदायिक भवन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विशिष्ठ अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सक्ती जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला, सक्ती विधानसभा प्रभारी विकाश केडिया, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका रामावतार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल,संजय रामचंद्र,जिला महामंत्री घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव सहित मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष सक्ती राजेश राठौर,मंडल अध्यक्ष सक्ती ग्रामीण प्रेमपटेल,संतोष राठौर, प्रभास सिंह, भुवन भास्कर यादव, जिला मंत्री अन्नपूर्णा राठौर,धनंजय नामदेव की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।
कार्यकर्ता एवम मतदाताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत एवम संगठन के मार्गदर्शन से लोकसभा जांजगीर चांपा में जीत हुई है आप सभी बधाई के पात्र हैं, मैं उपस्थित कार्यकर्ता एवम मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से चुनाव के समय की परिस्थितियों को लेकर केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व सहित कार्यकर्तओं के मेहनत पर भरोसा जताया।

अपने उद्बोधन में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने देव तुल्य मतदाता एवम कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया जीत का श्रेय मतदाता एवम कार्यकर्ताओं को दिया साथ ही सदा उनके साथ होने का एवम आशा अनुरूप क्षेत्र विकास किए जाने का विश्वास दिलाया।

पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास से ही जीत सुनिश्चित हुआ है उन्होंने उपस्थित मतदाताओं कार्यकताओं के प्रति आभार प्रकट किया एवम धन्यवाद दिया।
जिला के प्रभारी गुरुपाल भल्ला ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने हमे योग्य महिला प्रत्याशी दिया जो मिलनसार एवम मृदुभाषी हैं श्री भल्ला ने कहा कि संगठन के कार्यकर्तओं की कठिन परिश्रम से ही जीत हुई है सबको धन्यवाद एवम सबका आभार वयक्त करता हुं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा की ये चुनाव लोकतंत्र का यज्ञ था जिसमें हम सभी ने आहुति दी है लोकसभा जांजगीर का चुनाव कठिन था, आठ विधायक कांग्रेस के थे चुनाव में चुनौती बहुत था कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हमने चुनाव जीता। जनता ने जिस कसौटी पर हमें कसा है उस पर हमें खरा उतरना है इस चुनाव में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ा परिश्रम किया यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।

कार्यक्रम में भाजपा सक्ती जिला पदाधिकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री जिला मीडिया प्रभारी सहप्रभारी सोशल मीडिया आई टी सेल के प्रभारी मोर्चा एवम प्रकोष्ठ के प्रभारी एवम कार्यकर्तागण, सभी मंडल के महामंत्री गण जिला एवम मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ मतदाता उपस्थित रहे।



