भाजयुमो ने किया सलमान ख़ुर्शीद का विरोध, पुतले को दिया सांकेतिक फांसी

सक्ती: भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती ने भाजयुमो प्रदेश के आह्वान पर भाजयुमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में एवं उपाध्यक्ष मुकेश खूँटे के प्रभार में कांग्रेस के बड़े नेता सलमान ख़ुर्शीद का पुतला बना कर उसे फाँसी पर लटका कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजयुमो सक्ती अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि सलमान ख़ुर्शीद ने जो हिंदुओ कि तुलना ISIS और बोको हराम से की है ये उनकी नीची सोच को दर्शाता है। एक तरफ़ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी जो मंदिर मंदिर घुम रहे हैं वह सब एक दिखावा है वोट माँगने के लिए कभी अपने आप को कौल ब्राम्हण बताते हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री जी के पिता उनको घोर सतनामी बताते हैं, कांग्रेस पार्टी को पहले ये तय करना चाहिए कि राहुल गांधी की जाति क्या है। वहीं भाजयुमो महामंत्री हर्ष देवांगन ने बताया कि कांग्रेस पूरी तरह से हिंदू विरोधी पार्टी है और हिंदुओं को अब एक जुट होना होगा। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो उपाध्यक्ष मुकेश खूँटे ने किया वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रेम लाल पटेल, रंजन सिन्हा, अभिषेक शर्मा, राजकमल राठौर,संजय कश्यप,भाजयुमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री हर्ष देवांगन,उपाध्यक्ष मुकेश खूँटे, लाखन नामदेव, सूरज देवांगन, मोहम्मद आबिद, अभिषेक बंसल, प्रमेन्द्र ठाकुर, परमेश्वर साहू, सागर रात्रे, नागेश मेहरा, लखन जोगी, चिराग़ अग्रवाल, लव सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो उपाध्यक्ष लाखन नामदेव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close